प्रतापगढ़ कंधई थाना क्षेत्र के रखहा गांव निवासी चंद्रभान सिंह(40) पुत्र कामता प्रसाद नशे में धुत युवक ने पत्नी समेत खुद को आग के हवाले कर दिया शुक्रवार की रात करीब नौ बजे किसी बात से नाराज होकर खुद के साथ ही पत्नी को भी आग के हवाले कर दिया। शोर होने पर दौड़े कर पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। इधर सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने गंभीर रूप से जल चुके पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ युवक की मौत हो गई। तो वहीं महिला जिंदगी व मौत के बीच में जंग लड़ रही है। मृतक के तीन बच्चे भी है। इधर इस घटना से मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है तो वहीं घटना को लेकर लोगों के बीच तरह तरह की काफी चर्चा हो रही है।पुलिस घटना का कारण तलाश कर रही हैं।
छोटे छोटे बच्चों को आधार कार्ड के लिए भटकना
छोटे छोटे बच्चों को आधार कार्ड के लिए भटकना
