चिलबिला फ्लाईओवर पर संकट इतना विकट है कि राहु दशा और केतु दशा वाले हालात बन गए हैं। अब सांसद प्रतापगढ़ पर यह आरोप लग रहा है कि लाखों रुपए की गिट्टी/मोरंग एवं सीमेंट की सप्लाई लेकर सांसद कुंवर हरिबंश सिंह(जो पेटी ठेकेदार के रूप में भी कार्य करते हैं) व उनके रिश्तेदार बाबा एवं समरेंदर सिंह के साथ कहीं चले गए हैं। आरोप तो यह भी है कि सांसद तक को फ़रार करार दे दिया गया है।
चिलबिला ओवरब्रिज में मूल ठेकेदार शकील हैदर हैं लेकिन पेटी कांट्रैक्टर प्रतापगढ़ के सांसद कुंवर हरिबंश सिंह ही इस ठेके के संचालक हैं हालांकि कार्य उनके रिलेटिव ही देखते हैं क्योंकि शकील और कुंवर हरिबंश सिंह के बीच एक डील हुई थी। जिसके तहत चिलबिला फ्लाईओवर बना। लेकिन उसमें जो गिट्टी मोरंग और सीमेंट लगी है उसका बकाया पैसा सांसद हरिबंश सिंह के रिलेटिव बाबा व भतीजा राणा सिंह और समरेंदर सिंह नहीं दे रहे हैं। जब सप्लायर फ़ोन करते हैं तो उनका फ़ोन तक नहीं उठाया जाता है। जिसकी वजह से सप्लायर अत्यधिक परेशान हैं और वह अब अपनी व्यथा किससे कहें समझ नहीं आ रहा है।