प्रतापगढ़ की आगनबाड़ी व सहायिकाओं ने नहीं मनाई दीवाली - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017

प्रतापगढ़ की आगनबाड़ी व सहायिकाओं ने नहीं मनाई दीवाली

खाली दिए रखकर धरना प्रदर्शन करते आंगनवाडी की कार्यकत्रियाँ 
प्रतापगढ़| पूरे प्रदेश में इस बारआंगनवाड़ी महिला कर्मियों, सहायिका ने रौशनी के पर्व दीपावली नही मनाने का निर्णय लिया था। इसी के मद्देनजर प्रतापगढ़ जिले में आज आंगनबाड़ी की कार्यकत्री सहायिकाओ ने शहर स्थित विकास भवन के सामने जोरदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए कहा कि हमारी मांगे पूरी नही हुयी तो दिनांक 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 

दीपावली के दिन प्रतापगढ़ जिले में कोई भी आंगनवाड़ी नही मना रही है दीपावली। जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए सूखा दिया रखा गया विरोध ऐसा की आज लक्ष्मी गणेश की पूजा इन्हीं महिलाओं के द्वारा होता रहा है लेकिन आंगनवाड़ी महिलाओं ने दीपावली नही मनाने का फैसला किया है। दीपावली के दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी विकासभवन में खाली दीये रखकर अपने अधिकार की लड़ायी लड़ रही हैं। 
यह हमारे प्रदेश का दुर्भाग्य है ये महिलाएं 28 दिन से आंदोलन कर रही है लेकिन प्रदेश सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रहा है।
प्रदर्शनकारी आंगनवाडी की कार्यकत्रियो ने प्रदर्शन के दौरान संबोधन में कहा कि कार्य सरकारी नाम संविदा अब नहीं चलने वाला है। शासन को, योगी जी को अपना किया हुआ वादा पूरा करते हुए अन्गंवादी कर्मियों का मानदेय बढ़ाना होगा व सरकारी कर्मचारी का पदवी देना होगा। 

उन्होंने बताया कि यदि उनकी मांगे स्वीकार नही की गयी तो इसी तरह धरना प्रदर्शन चालू रहेगा और आने वाले 23 अक्टूबर को भी लखनऊ के जीपीओ पार्क में पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कर्मी  अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगी। इसमें प्रतापगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां दिनांक 22 अक्टूबर को प्रतापगढ़ से राजधानी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।