बेल्हा में धूमधाम से मनायी गयी दिवाली - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017

बेल्हा में धूमधाम से मनायी गयी दिवाली


प्रतापगढ़| बेल्हा में उल्लास और रौशनी के पर्व दीपावली को जनपद वासियों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। लोगों ने अपने अपने घरों को सजाया। श्रद्धा से भगवान गणेश और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजन की और मिठाइयों का आनंद लिया। हालांकि इस बार त्यौहार पर महंगाई का असर जरुर दिखायी दिया। 

दीपावली पर बाजार में बृहस्पतिवार को सामान्य दिनों से कहीं ज्यादा रौनक रही। लोगों ने त्यौहार पर जमकर खरीदारी की। भीड़ ज्यादा होने के कारण शहर में जगह-जगह जाम की भी स्थिति भी रही।

दीपावली पर क्षेत्र के लालगंज, हीरागंज, कुंडा, अठेहा, जेठवारा, जामताली, सांगीपुर, सगरा सुन्दरपुर, मान्धाता, कटरा गुलाब सिंह, संग्रामगढ़, रानीगंज कैथोला, रेहुआ लालगंज, ननौती, कुंभीआइमा आदि बाजारों में काफी रौनक देखनी को मिली। लोगों ने पर्व पर माँ लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियाँ और पूजन सामग्री के साथ ही मिट्टी के दीये भी खरीदे। इस बार वस्तुओं पर महंगाई का असर जरुर रहा। गये साल के मुकाबले मिट्टी के दीये दो गुना से भी ज्यादा दाम पर बिके। लाइया-चूरा और पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली विशेष मिठाइयों पर भी इस बार महंगाई का असर रहा। सभी की कीमतों में पचास फ सदी महंगाई देखी गई। 

हालाकि, लोगों ने महंगाई को नजरअंदाज कर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी को अधिक महत्व दिया। बाजार में चीनी वस्तुओं की ब्रिकी पिछली बार की अपेक्षा साठ फीसदी कम देखी गई। बाजार में अधिक भीड़ होने के कारण जाम की स्थिति भी बनी रही। कई बाजारों में मेले जैसी स्थिति रही तो कई जगह मेले भी लगे हुए थे। परदेशी अपने घर आये हुए थे और सभी के सभी बहुत खुश थे। हलवाइयों के चेहरे बहुत खुश थे। हालांकि पूर्व प्रधान पति की हत्या, चोरी, आग लगने व कार से टक्कर से हुई बुजुर्ग की मौत ने कई गांवों की दीपावली फीकी कर दी।