13 दिन से जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटक रहा है ताला, छुट्टी की अवधि समाप्त होने के बाद भी नदारत है डॉक्टर साहेब - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

13 दिन से जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटक रहा है ताला, छुट्टी की अवधि समाप्त होने के बाद भी नदारत है डॉक्टर साहेब


प्रतापगढ़| डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, प्रतापगढ़ में अल्ट्रासाउंड कक्ष में पिछले तेरह दिन से ताला झूल रहा है। यहां नियुक्त किया गया रेडियोलाजिस्ट छुट्टी पर है, बाकायदा अवकाश प्रार्थना पत्र देकर जनाब छुट्टी पर गए है। लेकिन अभी तक उनकी छुट्टी ख़त्म नही हुआ है, जिससे मरीजो को ख़ासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एडमिट मरीजों के परिजनों को विवश होकर में हॉस्पिटल से बाहर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
बेल्हा के जिला अस्पताल में पिछले कई वर्षो से अल्ट्रासाउंड कराना पेशेंट्स के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पूर्व में रेडियोलाजिस्ट नियुक्त न होने के वजह मरीजों का अल्ट्रासाउंड अस्पताल में नही हो पा रहा था। जनता की कंप्लेन पर हेल्थ मिनिस्टर ने पहल की तो CMO के यहां नियुक्त रहे रेडियोलाजिस्ट डॉ० एस० के० झा को डिस्ट्रिक्ट हस्पिटल में तैनात कराया गया मगर बावजूद उनकी कार्यप्रणाली के कारण लोगो की समस्या जैसी की तैसी बरकरार है। उनके ड्यूटी पर होने के बावजूद भी कई बार मरीजों को यहाँ वहां भटकना पड़ता है।
पिछले तेरह दिन पहले दिनांक 22 सितंबर को डॉ० एस० के० झा CMO को दिनांक 27 सितंबर तक अवकाश पर रहने का एप्लीकेशन देकर छुट्टी चले गए। अवकाश हेतु उन्होंने वाइफ का बीमार होना बताया था। CMS ने एप्लीकेशन लैटर CMO के पास प्रेषित कर दिया है। CMO ने बगैर अवकाश की स्वीकृत मिले छुट्टी पर जाने को गंभीर मामला बताया तथा उन्होंने रेडियोलाजिस्ट डॉ० एस० के० झा के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पत्र AD और शासन को भी प्रेषित कर दिया।

अवकाश का समय बीत गया है, मगर बृहस्पतिवार तक रेडियोलाजिस्ट ड्यूटी पर नही उपस्थित हु। दिनांक 22 सितंबर से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला अस्पताल में लटक रहा है। हॉस्पिटल आने वाले पेशेंट्स अल्ट्रासाउंड कक्ष तक आते हैं मगर ताला झूलते देख मन में एक खींझ लिए लौट जाते हैं और विवशता में निजी केन्द्रों पर अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं। इस पुरे मामले पर डा० वी०के० सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य, इलाहाबाद ने बात की गयी तो उन्होंने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नही है। वह इस मामले की जांच कराएँगे।