बिजली का करंट लगने से तीन लोगो की मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 19 जुलाई 2017

बिजली का करंट लगने से तीन लोगो की मौत



मामला रानीगंज और कंधई क्षेत्र का हैं, जहां मंगलवार को बिजली की करंट लगने से किशोर समेत कुल तीन लोगो की मौत हो गई। इन घटनाओ से पीड़ित परिवारो  के यहाँ हाहाकार मच गया हैं। हुआ यूं कि खेत में इलेक्ट्रिक मोटर से पानी देने गए कंधई इलाके के ग्राम चंदुआपट्टी निवासी विवेक पाठक (24) स्टार्टर में बिजली उतरने की वजह से करंट के चपेट आ गया और बुरी तरह से झुलस गया।

परिवार वाले उसे CHS ले कर भागे जहाँ उसकी स्तिथि नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। हॉस्पिटल लाते वक्त ही दम तोड़ दिया।

तरदहा गांव में करंट लगने से किशोर की मौत 
वही अपने ननिहाल में रह रहे 12 वर्षीय आर्य कुमार पुत्र सुशील कुमार कूलर में उतरे करंट के संपर्क में आअकर गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल लाते समय में इसकी भी मौत हो गई।

डिढवट में भी युवक की की मौत 
रानीगंज थाना के गाँव डिढवट  में 19 वर्षीय युवक शमशाद घर में बिजली की लाइन ठीक कर रहा था। खुला वायर होने के कारण वह  बिजली की चपेट में आ गया और उसे भी इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाते-जाते रास्ते में ही मौत हो गई।