कालाबाजारी करते पकड़ा गया कोटेदार, शिकायत दर्ज - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 19 जुलाई 2017

कालाबाजारी करते पकड़ा गया कोटेदार, शिकायत दर्ज

पट्टी, प्रतापगढ : शहर के वार्ड नंबर तीन, पांच व छह के कोटेदार की दुकान ढकवा रोड पर स्थित है। कोटेदार की ओर से व्यापारी के हाथ ब्लैक में गेहूं बेचा जा रहा था। इसकी भनक जब वार्ड के लोगों को मिली को तो वो पहुंच गए दुकान पर और व्यापारी व कोटेदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। काफी देर इंतजार के बाद जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने कोटेदार को हिदायत देकर छोड़ दिया।

जब अधिकारी से पूछा गया :

मामले की शिकायत तहसील दिवस में आई है। नगर का मामला होने के कारण मामले में पूर्ति विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जीपी मिश्र, SDM, पट्टी