![]() |
फतनपुर/प्रतापगढ़| कानून और प्रशासन से पूरी तरह बेखौन्फ़ बदमाशों ने लेखपाल के कनपटी के नीचे तमाचा सटा दिया। और लेखपाल से नगदी रुपये और मौजूद सामन लेकर जामताली की तरफ भाग खड़े हुए। लेखपाल की जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लग गयी है।
फतनपुर के हथौड़ा सराय गोने के रहने वाले शंकर पटेल पट्टी में बतौर लेखपाल काम कर रहे है। बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे वें पट्टी से मोटरसाइकिल से घर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन पट्टी-रानीगंज मार्ग पर पूरे धना जंगल के समीप तीन बदमाशों ने उन्हें पीछे से ओवरटेक कर उनकी बाइक रोका ली। एक बदमाश ने लेखपाल पर तमंचा सटा दिया तो दूजा चाकू दिखाने लगा। बाद में बदमाशों ने उसकी पिटायी करते हुए उसके पास से 2 हजार रुपये नगदी, मोटरसाइकिल, हेलमेट और मोबाइल फ़ोन लूट कर फरार हो गए।
