![]() |
सिटी के MDPG कॉलेज में अध्यापकों के मध्य चल रही उठापटक के कारण इतवार के दिन कक्ष निरीक्षक का कार्य चपरासियों से करवाया गया। डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर एग्जाम सेंटर के इंस्पेक्शन के लिए पहुंचे तो पाया कि कक्ष निरीक्षक का काम चपरासी कर रहे थे। इस मामले में जब इंस्पेक्टर ने कॉलेज के प्रधानाध्यापक से पूछताछ की तो उन्होंने अध्यापक के अभाव का बहाना बनाया। इसी एग्जाम सेंटर पर कई विद्यार्थी ऐसे भी थे जिन्होंने अपनी आंसर शीट पर कुछ भी नही लिखा था। कक्ष निरीक्षक को इस बारे में मालूम हुआ तो वह परीक्षार्थी पर आंसर लिखने का दबाव बनाने लगे। बाद में नक़ल के उम्मीद में बैठे कुछ परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिका सादा ही जमा कराने लगे। इस मामले में DIOS ने बताया कि परीक्षा की वीडियोग्राफी चल रही थी। जिससे नक़ल न हो सके। यदि किसी ने आंसर शीट सादी ही छोड़ दी तो इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।
