प्रतापगढ़ में स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां, मची गंध - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 16 अक्टूबर 2017

प्रतापगढ़ में स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां, मची गंध


कूड़े से मची गंध 
प्रतापगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जी.जी.आई.सी. के पास एक कूड़ा डंप करने का स्थान बनाया हुआ है। बदबूदार कूड़े की ढेर को आग लगाकर प्रदूषण को भयंकर आमंत्रण नगरपालिका के सफाईकर्मी दे रहे हैं। एक तरफ दीवाली पर पटाखों तक पर बैन लगा दिया गया है दूसरी तरफ सरकारी ठेके पर काम करने वाली कंपनी के कर्मचारियों में पूरा क्षेत्र गन्धवा रखा है।
    NGT और सुप्रीम कोर्ट ने साफ निर्देश दे रखा है कि प्रदूषण न हो और आदेश भी जारी किया है कि "कूड़े में आग न लगाए,इससे प्रदूषण फैलता है।"




    नगरपालिका के हाकिम ये देखें की जी.जी.आई.सी. के  डम्पिंग प्लेस का क्या नजारा है। हमनें चित्र के साथ साथ वीडियो भी अपलोड किया है। आपके ठेले वाले सफाईकर्मी कूड़ा गिराकर उसमें आग लगाते हैं जिससे कूड़ा कम हो जाता है। मुख्य वजह यह है कि उन्हें कूड़ा कम ढोना पड़े इसीलिए वो प्रदूषण करना उचित समझते हैं। यदि ऐसे ही स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का निर्माण  जारी रहा तो जल्द ही इसके भयंकर परिणाम देखने को मिलेंगे।