दीवाली पर प्रतापगढ़िया परदेशियों के लिए परिवहन निगम ने बढ़ाई बसें - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 16 अक्टूबर 2017

दीवाली पर प्रतापगढ़िया परदेशियों के लिए परिवहन निगम ने बढ़ाई बसें

बेड़े में शामिल बस
प्रतापगढ़: जिले से लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य जिले से बाहर नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले रहता है। जिनके सामने दीवाली पर घर लौटने की होती है, क्योंकि ट्रेन के टिकट महीनों पहले से बुक हो जाते हैं और जनरल में वेटिंग की धक्कामुक्की और किसी तरह चढ़ भी गए तो रेलवे की लेटलतीफी मार देती है। ऐसे में सहारा सिर्फ बसों का ही बचता है। लेकिन वहाँ भी भयंकर भीड़ होती है।
   इस बार इसी भीड़ को देखते हुए प्रतापगढ़ से परिवहन निगम द्वारा 16 स्पेशल बसें चलाई गई हैं। रविवार से शुरू हुई ये बसें कानपुर, दिल्ली, गोरखपुर व इलाहाबाद के रूट पीकर चलेंगी।      
"दीवाली जैसे प्रमुख पर्व पर दिल्ली, कानपुर जैसे शहरों में नौकरी करने वाले लोग अपने घर पहुंचना चाहते हैं ऐसे में उन्हें सहूलियत देने के लिए 16 अतिरिक्त बसों की सेवा शुरू की गई हैं। इनमें से दिल्ली के लिए 5, इलाहाबाद के लिए 7, कानपुर के लिए 2 व गोरखपुर रुट पर2 बसें चलेंगी।" ये बातें परिवहन निगम के स्थानीय एआरएम सीके भारती ने बताया। उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ ज्यादा हुई तो और बसें बढ़ाने की भी योजना है।