![]() |
पट्टी डिग्री कॉलेज के सामने रहने वाले व्यापारी राम आसरे जायसवाल पुत्र रामकुबेर जायसवाल शाम को व्यापार के काम से टेम्पो से प्रतापगढ़ जा रहे थे। रास्ते में कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर के पास 3 बाइक पर पीछा कर रहे 6 युवकों ने टेम्पो को ओवरटेक करके रुकवाया और व्यवसायी को उतरवाया। पहले गलत मैसेज भेजने का आरोप लगाया जब मामला ज्यादा बढ़ा तो टेम्पो वाला सवारी ले चल दिया तब बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 5 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया इतना ही नहीं बदमाशों ने पीड़ित को अपनी ही बाइक पर बैठा लिया और लगभग डेढ़ घंटे तक टहलते रहे। बाद में उसे उड़ैयाडीह बाजार में गाड़ी से उतार बदमाश फरार हो गए। व्यापारी राम आसरे के पास कुबेर बीड़ी की एजेंसी है।
पीड़ित राम आसरे किसी तरह कोतवाली पहुंचा और एफ आई आर दर्ज करवाई।
