पेंशन धारक अपना जीवित प्रमाण पत्र 20 दिसम्बर 2017 तक प्रस्तुत करें-वरिष्ठ कोषाधिकारी - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

पेंशन धारक अपना जीवित प्रमाण पत्र 20 दिसम्बर 2017 तक प्रस्तुत करें-वरिष्ठ कोषाधिकारी


 वरिष्ठ कोषाधिकारी  दीपक बाबू ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि समस्त पेशन धारक दिनांक 01 नवम्बर 2017 से 20 दिसम्बर 2017 तक प्रत्येक कार्य दिवस में कोषागार प्रतापगढ़ में जीवित प्रमाण पत्र प्राप्त किये जायेगे। ऐसे पेंशनर जिनका जीवित प्रमाण पत्र माह नवम्बर व दिसम्बर 2017 में जमा होना है वे पहचान के लिये कोषागार द्वारा जारी परिचय पत्र या बैंक की पासबुक जिसमें फोटो बैंक द्वारा प्रमाणित हो की मूल प्रति के साथ कोषागार प्रतापगढ़ में प्रत्येक कार्यालय दिवस में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उपस्थित होकर जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते है। निर्धारित अवधि में जीवित प्रमाण पत्र न जमा करने वाले पेंशनरों को माह दिसम्बर 2017 से पेंशन रोक दी जायेगी जिसके लिये पेंशनर स्वयं उत्तरदायी होगे। किसी भी समस्या के सम्बन्ध में मोबाईल नम्बर-8765923544 एवं फोन नं0-05342-220571 पर कार्यालय समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।