![]() |
प्रतापगढ़| जिले के कोहंडौर क्षेत्र में ससुराल से बतौर दहेज़ में मिली कार को पत्नी ने पति को बेचने से मना कर दिया, इसलिए पति ने महिला की पिटाई कर दी और बीच हाईवे पर छोड़कर चला गया। पीड़ित महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित के पति के विरुद्ध जान से मारने की कोशिश पर केस दर्ज कर लिया है।
सुलतानपुर जिले में नगर कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले नयानगर सिरवारा रोड के रहिवासी चंद्रशेखर सिंह का विवाह प्रतापगढ़ जिले के सोनावां के रहने वाले कुलदीप प्रताप सिंह की पुत्री रश्मि के संग साल 2010 में हुआ था। रश्मि का पति पर इल्जाम है कि शनिवार को तडके 4 बजे वह पति चंद्रशेखर के साथ कार से निकली। कार में उसकी सास सत्यवती भी मौजूद थी। बीमार सास सत्यवती को इलाज कराने के लिए इलाहाबाद ले जाया जा रहा था। भैया दूज के मौके पर रश्मि भी मायके जा रही थी।
