हनुमान जी की मूर्ति का तोडा जाना प्रशासन के मुंह पर तमाचा - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 18 नवंबर 2017

हनुमान जी की मूर्ति का तोडा जाना प्रशासन के मुंह पर तमाचा



कुछ शरारती तत्व समाज के बीच आपसी सौहार्द को खत्म करने पर तुले हुए हैं। ऐसी ही एक धटना सांगीपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम देऊम गांव में कई वर्ष पुराना हनुमान जी का मन्दिर है। शुक्रवार देर रात कुछ  शरारती तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। शनिवार सुबह जब गांव के लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे। तो देखा मंदिर के भीतर हनुमान जी की प्रतिमा खंडित है। इसे देखते हर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। मंदिर के पास सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची यूपी 100 व सांगीपुर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पर ग्रामीणों का कहना है जो भी इस सब में शामिल है या जिसने भी तोड़ा है उसकी हत्या होना  सुनिश्चित लोग बड़ी बेसब्री से ढूंढ रहे अपराधी को और अपराधी नहीं पकड़ा गया तो बहुत बड़ा बवाल भी हो सकता है। पुलिस के रहते इतनी बड़ी घटना हो जाती है और पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है ये तो पुलिस के मुंह पर अपराधियों का तमाचा है।
घुइसरनाथ धाम दर्शन करने आये राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को जब यह पता चला तो वह घटनास्थल पर पहुँचे। वहां पर मंदिर की स्थिति देखने के बाद पुलिस को जल्दी से जल्दी यह कृत करने वाले को गिरफ्तार करने के लिए कहा। साथ ही साथ उन्होंने मंदिर के विकास के लिए सहयोग देने की भी बात कही। सांसद जी से लोगों का कहना है कि दबाव बनाइये सांगीपुर पुलिस पर जिससे ऐसे लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।