प्रतापगढ़ मे आये दिन ट्रेन से होने वाली दूर बढ़ती जा रही है इसी क्रम में आज अंतू थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास सुबह रेलवे ट्रैक पर लोगों ने एक युवक का क्षतविक्षत शव देखा। जानवर चराने जा रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अंतू पुलिस के सिपाहियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अंदाजा लगाया जा रहा कि पटरी पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। पुलिस गांव के आसपास लोगों से पूछताछ कर शव के पहचान का प्रयास कर रही है। पर कुछ भी पता नही चल रहा है।
