प्रधानी विवाद से किंकर्तव्यविमूढ़ डीपीआरओ उपजिला मजिस्ट्रेट के आदेश का नहीं कर रहे पालन - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 16 नवंबर 2017

प्रधानी विवाद से किंकर्तव्यविमूढ़ डीपीआरओ उपजिला मजिस्ट्रेट के आदेश का नहीं कर रहे पालन

 
प्रतापगढ़ जिला तो कारनामों के लिये ही चर्चा में हमेशा रहा है उसी में अब के नया कारनामा मान्धाता के उसरापुर ग्राम प्रधान को लेकर सामने आया है। निर्वाचित प्रधान हबीब उल्ला ने अपने नामंकन के दौरान शपथ पत्र में जानकारी छिपायी है। दूसरे नंबर के प्रत्यशी इंद्र कुमार मिश्रा ने शिकायत की तो मानधाता थाने में शिकायत दर्ज की गई और उपजिला मजिस्ट्रेट से भी मांग की जाँच कर प्रधान पद से हटाया जाये और हमको प्रधान नियुक्त किया जाये। इसी क्रम में 7 नवम्बर को उपजिला मजिस्ट्रेट पंकज कुमार ने आदेश दिया की हबीब उल्ला को हटा कर इंद्र कुमार मिश्रा को प्रधान बनाया जाये। अब इसी को लेअर डीपीआरओ कंफ्यूज हैं उन्हें नही सूझ रहा क्या करें। आदेश की प्रति लेकर वह कानूनी जानकारी ले रहे है।इस तरह का आदेश वह पूरी सर्विस में पहली बार देख रहे है। आदेश की प्रति लेकर वह उच्चाधिकारियो के अलावा कानून के जानकारों से जानकारी हासिल कर रहे हैं किंतु उन्हें कोई संतुष्ठ नही कर पा रहा है।उधर आदेश को जारी हुए एक सप्ताह बीत रहा है। बता दें कि मानधाता के उसरापुर ग्राम प्रधान को लेकर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर की अदालत में एक मुकदमा चल रहा था। अदालत ने आदेश पारित किया की प्रधान को पद से हटा कर दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जाता है। स्पस्ट आदेश के बाद भी डीपीआरओ कंफ्यूज हैं और न्यायालय के आदेश का पालन नही कर रहे हैं।