प्रतापगढ़ के युवक को हिंडन एयरबेस गाज़ियाबाद में आतंकी होने के शक में मारी गयी गोली - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 15 नवंबर 2017

प्रतापगढ़ के युवक को हिंडन एयरबेस गाज़ियाबाद में आतंकी होने के शक में मारी गयी गोली

प्रतापगढ़/गाज़ियाबाद: एयरपोर्ट सुरक्षा टीम की लापरवाही प्रकाश में आयी जब हिंडन एयरबेस में एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने का मामला सामने आया।  आरोपी सुजीत प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली के नारंगपुर का निवासी बताया जा रहा है। शासकीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उस पर मुकदमा दायर कर आरोपी सुजीत के घर एयरपोर्ट सुरक्षा टीम पहुंची और परिजनों से टीम और पुलिस विभाग पूछताछ कर रहा है।




प्रतापगढ़ के युवक को संदिग्ध हरकतों की वजह से सुरक्षा बलों ने मारी गोली
हिंडन वायुसेना अड्डे की दीवार फांदने की जद्दोजहद कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी जिसमें वह सामान्य रूप से जख्मी हो गया। पुलिस विभाग ने जानकारी दी है कि पकड़ा गया युवक प्रतापगढ़ जिले का 25 वर्षीय सुजीत है जो कल रात लगभग ग्यारह बजे वायुसेना अड्डे में घुसने का प्रयास कर रहा था।मगर इस युवक की अरेस्ट से रॉ (खुफिया एजेंसी ) के एक अलर्ट की जानकारी मिली है जो उसने वायुसेना को जारी किया था।



खुफिया एजेंसी रॉ के अलर्ट से हलचल 
हिंडन वायुसेना अड्डे पर हलचल तेज कर दी है, जब से देश की खुफिया एजेंसी रॉ के अलर्ट जारी किया है।वही आईबी ने यहाँ लश्कर-ए-तोयबा के आतंकियों के द्वारा हमले से सम्बंधित अलर्ट जारी किया था। इसके बाद भीतर के लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी तथा ना ही बाहर का कोई अपरिचित बगैर पहचान वेरीफाई कराये भीतर जा सकता था. यहाँ तक की लेबर्स को भी बाहर निकाल दिया गया था।
एक हिंदी टीवी चैनल के संवाददाता के रिपोर्ट के अनुसार एयरबेस के अंदर दो केन्द्रीय विद्यालय हैं जिन्हें क्लोज कर दिया गया था और सिक्यूरिटी पूरी तरह टाइट कर दी गयी है।
नारंगपुर, पट्टी  के इस युवक के पैर पर दागी गोली
गाज़ियाबाद के साहिबाबाद पुलिस थाने के इन-चार्ज राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा बलों से उसे रुकने के लिए कहा मगर वह नहीं रुका, इसके बाद उस पर उसे रोकने के उद्देश्य से उसके बांए पैर पर गोली दागी गई. एक ऑफिसर जिसने अपना नाम गोपनीय रखने की गुजारिश के साथ बताया कि आईबी की तरफ से वायुसेना अड्डे पर टेररिस्ट अटैक की आशंका थी, ऐसा अलर्ट मिला था।


सूत्रों की माने तो जांच-पड़ताल जारी है कि कहीं पकडे गए आरोपी के तार किसी टेररिस्ट संगठन से तो जुड़े नही है. घटना के बाद एयरबेस पर सिक्यूरिटी, चाक-चौबंद तगड़ी कर दी गयी है।

ज्ञात हो कि पिछले 2 जनवरी को पंजाब के पठानकोट में आतंकवादियों ने एयरफोर्स स्टेशन पर हमला किया था, जिसमें  4 से 6 आतंकवादी मारे गिराए गए थे वहीँ एयरफोर्स स्टेशन की सिक्यूरिटी में तैनात हमारे 7 जवान शहीद थे।

इसी अटैक के बाद भारत के सभी वायुसेना की सिक्यूरिटी की समीक्षा कराई गयी जिसमें पाया गया कि न केवल वहां की बाउंड्री वॉल ऊंची की गई बल्कि अवैध रूप से घुसने वालों को गोली मारने का आर्डर भी दिया गया है।

बार बार बदल रहा बयान


हिंडन एयरबेस पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने  सुजीत को पहले चेतावनी दी की उधर न चढ़ो तब भी  वह नीचे नहीं उतरा। बार बार चेतावनी देने के बाद भी जब वह नहीं माना तो मजबूर होकर सुरक्षाकर्मियों ने सुजीत के पैर में गोली मार दी।  मीडिया से बातचीत करते हुए सुजीत बार बार अपना बयान बदल रहा है। पहले सुजीत ने पहले कहा था कि वह वहां खड़े प्लेन में बैठने का इच्छुक था। लेकिन बाद में बयान पलटते हुए कहा कि उसके पास खाने को कुछ नहीं था इसलिए वहां खाना तलाशने के लिए चला गया था। सुजीत ने मीडिया से कहा कि अब वहां नहीं जाउंगा। मोबाइल से फोटो लेने की बात भी सुजीत ने मानी। उसने कहा कि वह आनंद विहार से आ रहा था और पैदल ही जा रहा था। उसने कहा कि वह प्रतापगढ़ के रहने वाला हैं और दिल्ली में ही इधर-उधर रहता है। कुछ मांगकर खाता है। सुजीत ने कहा कि वह मजदूरी करता है। हालांकि पुलिस उसके बयान की एक एक कड़ी की जांच में जुट गई है