वैवाहिक समारोह में पैतृक घर आये गुजरात की व्यवसायी की अराजतत्वों ने तीन गाड़ियां फूंकी, कुण्डा इलाके की घटना - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 15 नवंबर 2017

वैवाहिक समारोह में पैतृक घर आये गुजरात की व्यवसायी की अराजतत्वों ने तीन गाड़ियां फूंकी, कुण्डा इलाके की घटना

अराजकतत्वों द्वारा फूंकी गई गाड़ी
कुण्डा : गुजरात से अपने परिवार की एक शादी में शरीक होने आए गुजरात के एक व्यापारी के तीन वाहनों में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। आग पर काबू पाने तक सभी वाहन जल चुके थे। पुलिस अब घटना की जांच कर रही है।


कुण्डा तहसील क्षेत्र के परेवा नारायणपुर, थाना मानिकपुर के रहने वाले महबूब खान अपने परिवार के साथ गुजरात में रहते हैं। वह अपने घर के एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी टवेरा, सफारी व मारुति कार से मंगलवार की देर रात अपने गांव पहुंचे थे। आरोप है कि रात में ही उनके घर के सामने खड़े तीनों वाहनों में अराजतत्वों ने आग लगा दी। काफी देर बाद लोगों को पता चलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक तीनों वाहन जलकर खाक हो चुके थे। बुधवार की सुबह गुजराती व्यापारी महबूब ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ मानिकपुर ने कहाकि जांच के बाद अराजतत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।