स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक दुकान में घुसा, कोई हताहत नहीं - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 15 नवंबर 2017

स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक दुकान में घुसा, कोई हताहत नहीं

कुण्डा : स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गया। इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं लगी लेकिन आसपास के नाराज लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के केसरगंज चौराहे के पास बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क से उतरकर सड़क के बगल स्थित दुकान में घुस गया। इससे वहां मौजूद लोग भयभीत होकर इधर- उधर भागने लगे। लेकिन दुकान के पास मौजूद लोगों में किसी को चोट नहीं लगी और न ही कोई हताहत हुआ। लेकिन इस घटना से नाराज चौराहे के लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई की। ट्रक ड्राइवर के अनुसार ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने के कारण  ट्रक अनियंत्रित हो गया था। ट्रक ड्राइवर को पीटने की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर ड्राइवर को अपनी हिरासत में लिया। और उसे लेकर वह मानिकपुर थाने चले गए ।