जिला पंचायत कर्मचारी से पैसों से भरे बैग की दिनदहाड़े लूट - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 16 नवंबर 2017

जिला पंचायत कर्मचारी से पैसों से भरे बैग की दिनदहाड़े लूट

रानीगंज/गौरा बाजार: रानीगंज के पास हाइवे पर जिला पंचायत के कर्मचारी से पिस्टल सटा कर पैसों से भरे बैग की लूट। लूट के बाद बदमाश फ़रार।
      जिले में बदमाशों के कारनामे रुकने का नाम नही ले रहे हैं। जिला पंचायत प्रतापगढ़ में कर्मचारी दिनेश मिश्रा जो मिर्जापुर जिले के निवासी हैं। वो जिला पंचायत की दुकानों पर वसूली का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को दिनेश मिश्रा गौरा ब्लाक से पैसों की वसूली करके वापस लौट रहे थे। तभी पहले से ही पीछा कर रहे पल्सर सवार बदमाशों ने पहले दिनेश मिश्रा की चलती बाइक को लात मारकर नीचे गिराया। जब वो गिर गए तो बदमाशों ने उनपर तमंचा तानकर उनके बैग को छीन लिया, जिसमे वसूली के 36000 रुपये, वसूली रजिस्टर व अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। बदमाश बैग छीनकर अपनी पल्सर से भाग गए। फिर दिनेश अपनी बाइक से किसी तरह रानीगंज थाने पहुँचे और मामले से पुलिस को अवगत कराकर रिपोर्ट लिखाया।