महिला से चलती टेम्पो से पर्स छीन कर भागे बदमाश - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 16 नवंबर 2017

महिला से चलती टेम्पो से पर्स छीन कर भागे बदमाश



 प्रतापगढ़ में चोरी लूट की घटना आये दिन बढ़ती जा रही हैं।आज कटरा मेदनी गज चौराहा पहुंचने से पहले राजा साहब के बाग के पास टेम्पो सवार गुड्डी देवी पत्नी संतोष कुमार यादव निवासी नरैनापुर जेठवारा अपने मायके देल्हूपुर अपने छाटे भाई के बरीक्षा में शामिल होने जा रही थी।वह बुधवार को बाम्बे से जेठवारा आई थी,पर्स में पूरा गहना एव पैसा था ।काली पल्सर सवार ने चलती टेम्पो से पर्स छीन कर भाग गए। टेम्पो ड्राइबर ने महिला को वही उतार कर चला गया।महिला पैदल ही कटरा चौराहा पर आ कर रो रही थी और अपनी आपबीती बतायी।