पट्टी: गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस कैम्प में संदिग्ध युवक को सेना ने सुरक्षा की दृष्टि से शक के आधार पर पैर में गोली मार दिया था। वो युवक पट्टी क्षेत्र के औराइन गाँव का विक्षिप्त सुजीत कुमार है। सेना जाँच के लिए सुजीत के गाँव पहुंची।
मंगलवार रात गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस के कैम्प में एक युवक संदिग्ध अवस्था मे सुरक्षा घेरे के अंदर घुसने का प्रयास करते हुए देखा गया, सुरक्षाकर्मियों ने जब उससे पूछताछ करने का प्रयास किया तो उसने कोई जवाब नही दिया था, शक के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने उसके पैर में गोली मार दिया। बाद में उसे कैम्प की ओर से ही गाजियाबाद के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बुद्धवार को जब उसके विक्षिप्त होने की जानकारी हुई तो गाजियाबाद एयरफोर्स की सूचना पर इलाहाबाद के बम्हरौली एयरफोर्स से सेना के अधिकारी जाँच के लिए सुजीत के घर पट्टी क्षेत्र के औराइन गाँव पहुँचे। घटना की जानकारी होने पर पहले से ही गायब युवक की खोजबीन कर रहे परिजन गोली लगने की बात पर और ज्यादा परेशान हो गए, सेना के अधिकारियों ने ग्राम प्रधान की मदद से किसी तरह परिजनों को समझाया। वृहस्पतिवार को गाँव के अमरजीत व सभाजीत के साथ ग्राम प्रधान कैलाश, सुजीत को वापस लाने के लिए गाजियाबाद के लिए रवाना हुए।
