![]() |
महेशगंज थाने के एसओ हरिनाथ भारती को बुद्धवार रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुजवर के जंगल मे कुछ लोग प्रतिबंधित जानवर काटकर माँस बाहर भेजने की फिराक में हैं। सूचना पर जंगल पहुंची पुलिस को देख वहाँ मौजूद युवक भागने लगे, जिन्हें सिपाहियों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए चारों युवक नफीस, कलीम, तौसीफ और अली को गिरफ्तार करके उनके ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया। जंगल मे मौके पर से लगभग एक क्विंटल गौ माँस, गाय की खाल, गोकसी करने का चापड़ बरामद किया।
