![]() |
प्रतापगढ़: संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती का विरोध पूरे देश के साथ ही जिले में भी हो रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भंसाली का पुतला जलाया। चेतावनी दिया कि जिले में फ़िल्म दिखाई गई तो अंजाम बुरा होगा।
महारानी पद्मावती पर आधारित फिल्म में इतिहास के साथ हुई छेड़खानी और आपत्तिजनक दृश्यों को लेकर फ़िल्म का विरोध पूरे देश मे हो रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ चौक पर संजय लीला भंसाली का पुतला जलाया और फ़िल्म विरोधी नारेबाजी किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने ऐलान भी किया कि शहर के किसी भी सिनेमाघर में अगर ये फ़िल्म दिखाई गई तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। आरोप है कि फ़िल्म में महारानी पद्मावती को ऐसे रूप में दिखाया गया जिसका वर्ण इतिहास में कहीं भी नही मिलता। महारानी पद्मावती ने अपने सतीत्व की रक्षा के लिए हजारों हिन्दू महिलाओं के साथ जौहर कर लिया, जिंदा ही आग के कुंवें में कूदकर सबने अपने प्राण त्याग दिए थे।
