दिल का दौरा पड़ने से सैनिक की मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

दिल का दौरा पड़ने से सैनिक की मौत



मान्धाता| सोमवार को झांसी में नियुक्त मान्धाता, प्रतापगढ़ के रहने वाले एक सैनिक की मौत हार्ट अटैक से हो गयी। कल सबेरे जब परिजनों को मौत की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। घरवाले तुरंत झांसी के लिए रवाना हो गए।


मान्धाता अंतर्गत आने वाले गांव हरखपुर के रहने वाले कर्ण सिंह के पुत्र 42 वर्षीय श्रवण कुमार सिंह लगभग 20 वर्ष पूर्व सेना में बतौर क्लर्क जॉइन हुए थे। कई वर्ष से उनकी नियुक्ति झांसी में थी और वे सपत्नी व संतान सहित झांसी में ही रहते थे। सोमवार की सुबह उनके भाई के पास दिल का दौरा पड़ने से सैनिक की मौत की खबर आई तो पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर कई नातेदार, परिचित और मित्र घर पहुंचे लेकिन परिवार के लोग झांसी के लिए रवाना हो गए थे।

सैनिक श्रवण कुमार के सबसे छोटे भाई शशि कुमार सिंह भी आर्मी में अपबी सेवा दें चुके थे और 5 वर्ष पूर्व झांसी में ही ड्यूटी के दौरान किसी हादसे में उनकी मौत हो गई थी।