चली गोली, बारात की तरफ से गए हुए 3 लोग बुरी तरह घायल - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

चली गोली, बारात की तरफ से गए हुए 3 लोग बुरी तरह घायल


मानिकपुर थाना क्षेत्र के बजहा भीट गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र सुरेश यादव की बारात 3 दिसंबर को रानीगंज कैथौला के धिंगईपुर गांव में गई थी। जहां पर जनवास में बैठे हुए कुछ लोगों पर अज्ञात बदमाशों द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाई गई जिसमें बारात की तरफ से गए हुए 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। और एक व्यक्ति कन्या पक्ष का घायल हो गया। इन चारों लोगों को बदमाशों ने जनवासे मे लगे टेंट के पर्दे के पीछे से गोलियां मारी और भाग गए।  घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए लालगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों घायलों को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया। जहाँ जिला अस्पताल प्रतापगढ़ से उन्हें एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। अब सभी घायलों का इलाज स्वरूप रानी हॉस्पिटल इलाहाबाद में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया । पुलिस अब अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।  पुलिस इस घटना को पुरानी रंजिश बता रही है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना कन्या पक्ष के लोगों ने की है ।