प्रतापगढ़ में आये दिन लूट चोरी ये बात तो आम हो गई है अपराधियों मे तो पुलिस का जरा भी डर नहीं है। लालगंज बाजार निवासी अजय कौशल हिन्दुस्तान लीवर, वोडाफोन सहित कई कंपनियों का डीलर है। सोमवार रात वह बाइक से अपने साथी प्रमोद तिवारी के साथ रानीगंज कैथौला बाजार से वसूली कर घर लौट रहा था।कि निधई गांव के पास बदमाशों ने फायर करते हुए बाइक रोकवाने के बाद ढाई लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना की सूचना पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से शिकायत लेकर रात में ही अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लुटेरों की पुलिस जांच कर रही है।