कंधई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
प्रतापगढ़ : सोमवार को गश्त पर निकली कंधई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। लूट की योजना बनाते समय मोटरसाइकिल चोरों की घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें धरदबोचा और सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी की बात कबूल की । चोरों के पास से चोरी की पांच बाइक बरामद कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की ।
कंधई थाना क्षेत्र के एसओ कृष्ण वीर सिंह सोमवार को हमराही सिपाही रंजीत कुमार, अविनाश उपाध्याय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के साथ गस्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि गोपालपुर बसीरपुर मोड़ के तिराहे पर बने अर्धनिर्मित कमरे पर तीन बदमाशों के लूट करने की योजना बनाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसओ कृष्ण वीर सिंह हमराही पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर अर्द्धनिर्मित घर की घेराबंदी किया और तीन बदमाशों को धर दबोचा। तीनों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की योजना बनाने की बात को स्वीकार किया। बदमाशों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने में एक ने अपना नाम मोहम्मद नसीम पुत्र भोला, दूसरे ने विनोद कुमार हरिजन पुत्र स्व. रामजी, तीसरे ने सोनू पुत्र मेवालाल के निवासी गांव रतनमई थाना कंधई के रूप में बताया । बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की बरामद पांचों बाइक थाने लाया गया। जहां पर बदमाशों से अभी पूछताछ जारी है इस तरह मुखबिर की सूचना पर कंधई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई । इस संबंध में कंधई एसओ कृष्ण वीर सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर तीन बदमाशों को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद हुई है पूछताछ अभी जारी है और भी बड़ी चोरी की घटना का खुलासा हो सकता है।
बुधवार, 6 दिसंबर 2017
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 3 मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा, 5 मोटरसाइकिल बरामद
Tags
# अपराध
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
अपराध
Labels:
अपराध
