बैंक लोन न चुका पाने के कारण बुजुर्ग महिला ने खाया जहर, हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 6 दिसंबर 2017

बैंक लोन न चुका पाने के कारण बुजुर्ग महिला ने खाया जहर, हुई मौत

 
प्रतापगढ़: बैंकों से लिया हुआ लोन न चुका पाने के कारण हताश हो चुकी बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने वाली बुजुर्ग महिला ने तीन बैंकों से 15 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया था। महीने भर पहले दो बैंकों से नोटिस और हफ्ते भर पहले आरसी जारी की गई थी।

लालगंज थाना अंतर्गत आने वाले गांव पूरे बसंतराय की रहने वाले 65 वर्षीय शोभा देवी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए उसे उन्हें सीएचसी संग्रामगढ़ लाया गया। मामला गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वृद्ध महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यद्यपि परिजन महिला को लेकर इलाहाबाद चले गए। जहाँ उसकी मौत हो गई। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभा के पति रामसजीवन तिवारी उर्फ केदारनाथ की सोलह साल पहले मर्डर कर दी गई थी। 3 बेटों और 2 बेटियों की मां शोभा ने 12 वर्ष पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा की भटनी ब्रांच से ट्रैक्टर के लिए कर्ज लिया था। यह लॉज वह नहीं भर सकी। लगभग दो साल पूर्व HDFC बैंक की मनगढ़ ब्रांच से 8 लाख रुपये कर्ज लिया। रामपुर बावली शाखा ग्रामीण बैंक की से भी उन्होंने साढ़े तीन लाख का रुपये लोन लिया था। लोगो में चर्चा है कि बैंक से लिये गए लोन की रकम से शोभा ने बेटी की शादी की और जो रुपये शेष बचे उससे घर का निर्माण करवाया। महीने भर पहले बैंक ऑफ बड़ौदा और HDFC बैंक से कर्ज जमा करने के लिए नोटिस जारी हुआ। नोटिस जारी होने के 15 दिन बाद ही तहसील से रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी कर दिया गया। लोन भरने के लिए शोभा और उसके बच्चों में कई बार बहस व तकरार भी हो चुकी थी। चर्चा है कि इसी से परेशान होकर 65 वर्षीय महिला शोभा ने जहर खाकर जान दे दी।