प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव वार्ड निवासी सुनील विश्वकर्मा पुत्र राम अवध विश्वकर्मा सोमवार रात जीजीआईसी के करीब एक मैरिज हाल में निमंत्रण में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब दस बजे स्कूटी से घर लौट रहा था। भैरोपुर के पास बेकाबू ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे सिर पर गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक भाग निकला। कुछ लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। पूर्व सभासद के बेटे आबिद रजा ने खून से लथपथ सुनील को ई रिक्शा से जिला अस्पताल ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज होगा। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।