![]() |
| फ़ोटो: विश्वानाथगंज विधायक डॉ आर०के० वर्मा को सम्मानित करते हुए भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव डॉ० समाज शेखर |
प्रतापगढ़। पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। दो सत्रों में चले इस अधिवेशन की अध्यक्षता महासचिव डॉ समाज शेखर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद लोक प्रिय विधायक डॉ आर के वर्मा ने संकल्प लेते हुए कहा कि स्थानीय समाज के साथ मिलकर बकुलाही मईया को सदानीरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भयहरणनाथ धाम के समग्र विकास के साथ साथ अति शीघ्र बाई पास का निर्माण होगा जो इलाहाबाद मार्ग से जुड़ेगा।
डॉ वर्मा ने कहा कि धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास शासन स्तर पर प्रस्तावित है जो जल्द दिखाई पड़ेगा। वही विद्यायक जी ने कहा कि धाम पर अतिथि गृह, पेयजल, विद्युत, प्रकाश आदि के लिए उत्तम व्यवस्था के प्रयास होंगे। डॉ वर्मा ने कहा कि धाम के महत्व को महाकाल महोत्सव व घुघुरी लोक उत्सव ने बढ़ाया है। इसका आयोजन और बड़े पैमाने पर होगा। उन्होंने इन महोत्सवों के नियमित अनुदान हेतु संस्कृति व पर्यटन विभाग के माध्यम से कराया जायेगा।
![]() |
बकुलाही नदी पुनरोद्धार में समाज शेखर की सराहना करते हुए डॉ वर्मा ने कहा कि बकुलाही में गेल इण्डिया की जो गैस पाइप लाइन नियमो के बिपरीत गई है उसे व्यवस्थित कराया जायेगा। तदोपरांत डायवर्जन बनाकर बकुलाही को सदानीरा किया जायेगा।
अध्यक्षता करते हुए डॉ समाज शेखर ने कहा कि सरकारी व सार्वजनिक कार्यो में हम सब मिलकर जन सहयोग और भागीदारी करके कार्यो को और अधिक असरकारी बनाया जाये। जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश भी लगेगा और कार्य गुणवत्ता पूर्ण होंगे। यह समय की सबसे बड़ी जरुरत ही नही अपरिहार्य आवश्यकता है। उन्होंने धाम के विकास की अवधारणा और अभी तक की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में शुरू स्वागत उपाध्यक्ष कार्यक्रम राज कुमार शुक्ल ने तथा उपाध्यक्ष मिडिया नवल किशोर मिश्र ने किया। इस अवसर पर कंजिया गांव में जल संरक्षण हेतु सराहनीय कार्य हेतु पर्यावरण सेना इलाहाबाद के अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय का सम्मान किया गया।
![]() |
इस अवसर पर डॉ अशोक अग्रहरि, हरिबंश शुक्ल शौर्य, अलोक बैरागी आदि कवियों द्वारा काव्य पाठ का आनंद लोगो ने लिया।
कार्यक्रम में गंगा राम पांडेय, सचिदानंद पांडेय,मानस प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सतीश, सूरज मिश्र, लोकेश गुप्ता, रमा शंकर मिश्र, देवी सिंह, अशोक उपाध्याय, दूधनाथ पटेल, फूल चंद्र पटेल, राम चंद्र गौतम ,बी एल पटेल आदि ने भूमिका निभाई।


