भू-लेख निरीक्षकों और लेखपालों को कार्य के प्रति उदासीनता के लिये डीएम ने लगायी कड़ी फटकार - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

भू-लेख निरीक्षकों और लेखपालों को कार्य के प्रति उदासीनता के लिये डीएम ने लगायी कड़ी फटकार

जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रानीगंज में आज कुल 103 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 03 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आज कुल प्राप्त 103 शिकायतों में से 29 शिकायतें पुलिस विभाग से सम्बन्धित थी, 28 विकास से सम्बन्धित, 18 राजस्व से सम्बन्धित, समाज कल्याण से 04, बेसिक शिक्षा से सम्बन्धित 02 और 22 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण पुलिस अधीक्षक श्री शगुन गौतम ने किया।

आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों में शिकायतकर्ता द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत की जिसे जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुये सम्बन्धित क्षेत्र के भू-लेख निरीक्षक और लेखपाल से शिकायत के सम्बन्ध पूछा तो उनके द्वारा सही जानकारी न देने पर भू-लेख निरीक्षक और लेखपाल को कड़ी फटकार लगायी और निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र आने पर पुलिस के साथ समन्वय बनाकर निस्तारण कराये जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा पुनः शिकायत न आये। इसमें यदि किसी प्रकार की शिथिलता बरती गयी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शासन की मंशा है कि जो भी शिकायते आये उनका यथा सम्भव निस्तारण कराया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता मुख्य रूप से रईशा ग्राम शेखूपुर ने बरसात में मकान गिर जाने के सम्बन्ध शिकायती की और आवास की मांग की जिसे जिलाधिकारी ने पी0डी0डी0आर0डी0ए0 को निर्देश दिया कि जांच कर शिकायत का निस्तारण कराये। इसके अलावा अमरनाथ उपाध्याय ग्राम रूपीपुर ने नहर पर पुल बनाने, अशोक सिंह ग्राम-मुआरअधारगंज ने शम्भुनाथ त्रिपाठी, बालेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि के द्वारा रास्ते में दीवाल बनाने और नल लगाकर रास्ता अवरूद्ध करने की, शन्ति देवी निवासी बोर्रा ने भू-माफिया और लेखपाल के विरूद्ध दूसरी पत्नी के नाम वरासत दर्ज करने, साजिदा ग्राम रिसालगढ़ ने पट्टे की जमीन पर अैवध कब्जा करने की शिकायती की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी हुई शिकायती प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से लेते हुये विभागीय अधिकारियों को इस दिशा निर्देश के साथ हस्तगत की गयी कि शिकायतों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाये। अन्त में जिलाधिकारी ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये अधिकारियों को बधाई दी।
आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0के0 नैय्यर, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह वर्मा, उपजिलाधिकारी रानीगंज अभय कुमार पाण्डेय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।