नही रहें बेल्हा के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण सिंह - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

नही रहें बेल्हा के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण सिंह

स्वतंत्रता सेनानी स्व० जयनारायण सिंह
जेठवारा, प्रतापगढ़ | ज़िले के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयनारायण सिंह नही रहे। आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले जेठवारा थाना के सराय आनादेव निवासी स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण सिंह 102 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

वें काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के लिए इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती थें। उनकी मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर है। 

आज़ादी की लड़ाई में शामिल होने वाले रणबाकुरों में से एक बेल्हा के जयनारायण सिंह का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा। सरकार और जिला प्रशासन ने कई मौकों पर इनको सम्मानित किया। वें हमेशा गांधीजी के बताए मार्गो पर चलने का संदेश दिया करते थे। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।