हैण्डपंप नही गड़वाने दिया तो मार दी गोली.. - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 25 फ़रवरी 2018

हैण्डपंप नही गड़वाने दिया तो मार दी गोली..


रानीगंज , प्रतापगढ़| जमीन से जुड़ें विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को गोली से ठोंक दिया है। गोली युवक के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे फ़ौरन जिला अस्पताल लाया गया जहाँ से इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।

रानीगंज थाना अंतर्गत विष्णुपुर कला गाँव के रहने वाले 32 वर्षीय शकील का पड़ोसी से जमीन का लेकर काफी विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर हैण्डपम्प गड़वाने को लेकर दो दिन पूर्व दोनों पक्ष में वाद-विवाद हुआ था।


शनिवार की शाम जब शकील रानीगंज बाजार से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के पास पहुंचा तो वहां घात लगाये मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोक कर उस पर गोली दाग दी। गोली पेट में जा लगी और शकील मौके पर धराशाही हो गया। गोली मारने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए। वही गोली की होरदार आवाज सुनकर युवक के परिवार वाले तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल शकील को फ़ौरन रानीगंज CHC ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। स्थिति नाजुक होने के वजह से जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
मामले में पुलिस का बयान 
मामले में एसओ रानीगंज वी०पी० त्रिपाठी ने जानकारी दी कि जमीन से जुड़ें विवाद को लेकर गोली मारने की घटना कही जा रही है। पुलिस आरोपितों की खोज में जुटी है।