बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ शिव पार्वती विवाह - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018

बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ शिव पार्वती विवाह

दूल्हे के रूप में बाबा घुश्मेश्वरनाथ जी
मुहूर्त के हिसाब से 12 फरवरी को बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम में महादेव संग पार्वती जी का विवाह पूरे विधि विधान से हुआ। बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम में घुइसर यादव के वंशजों ने बाबा की बारात निकाली। यह बारात कुम्भापुर से  बाबा भक्त घुइसर यादव के वंशज के घर से चल  कर घुइसरनाथ पुरानी चुंगी होते हुए बड़े गेट से होकर धूमधाम से बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम पहुँची। डीजे रथ के साथ आस्था और श्रद्धा से परिपूर्ण भक्ति रस से सराबोर नाचते हुए भक्तों ने बारात के सौंदर्य को और बढ़ा दिया।
घुइसर परिवार प्रतिनिधि द्वारा बाबा के श्री चरणों में सवा किलो चांदी के नाग देवता भेंट किये गए

     बारात में शामिल घुइसर वंशजों ने बाबा घुश्मेश्वरनाथ जी के श्री चरणों में सवाकिलो चांदी का साँप भी अर्पित किया। यह पूरी बारात श्री घुइसर यादव परिवार के द्वारा निकाली गयी थी। बारात की पूरी व्यवस्था घुइसर वंशजों के ही जिम्मे थे। जिसका निर्वहन उन्होंने बखूबी तौर पर किया। इस बारात में घुइसर परिवार के सभी सदस्य, कुंभापुर गांव के ग्रामीणों में  महिला, बच्चे और बुजुर्ग जवान सब शामिल रहे। मंदिर परिवार की तरफ से बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम  महंत श्री मयंक भाल गिरी जी बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम प्रसार समिति के सक्रिय कार्यकर्ता बालजी मिश्र, नीतीश तिवारी, राहुल तिवारी, समिति प्रवक्ता पंडित विजय शास्त्री आदि उपस्थित थे और तो और पंडित वीरेन्द्रमणि तिवारी वरिष्ठ पुजारी बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम ने भी बारात में सम्मलित हुए।
बाबा की बारात में शामिल महिलाएं

बाबा की बारात में रोड लाइट


बारात में महंथ जी व ग्रामीण


   बारात पहुंचते ही बआरती आरम्भ हुई जिसका लाइव प्रसारण घुइसरनाथ मंदिर के आधिकारिक फेसबुक पर किया गया। इसके बाद बाबा घुश्मेश्वरनाथ जी को दूल्हे के तौर पर सजाया गया तत्पश्चात बाबा घुश्मेश्वरनाथ जी का विवाह माँ पार्वती जी के साथ पूरे विधि-विधान से हुआ। विवाह में मंदिर महंथ और मंदिर प्रबंधक ने अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बड़ी ही आत्मीयता के साथ किया। बाबा जी के संपूर्ण विवाह को प्रसार समिति ने सोशल मीडिया पर लाइव शेयर किया था। जिसका फायदा मंदिर न पहुंच पाने वाले बाबा घुश्मेश्वरनाथ जी के भक्तों को हुआ।

विवाह होता हुआ


विवाह में कई जा रही कुछ रस्में

प्रसार समिति के कार्यकर्ताओं ने भी बाबा जी के विवाह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

मंदिर प्रबंधक के साथ महंथ मयंक भाल गिरी


विवाह में बैठी महिलाएं