‘‘वृहद रोजगार मेले’’ का आयोजन 08 से 10 मार्च तक लखनऊ में प्रारम्भ - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 7 मार्च 2018

‘‘वृहद रोजगार मेले’’ का आयोजन 08 से 10 मार्च तक लखनऊ में प्रारम्भ



जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि मॉडल कैरियर सेन्टर प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा दिनांक 08 मार्च 2018 को (केवल महिलाओ के लिये) तथा 09 व 10 मार्च 2018 को (सभी के लिये) मोहनलालगंज लखनऊ के सूर्या इंजीनियरिंग कालेज में एक त्रिदिवसीय ‘वृहद रोजगार मेले’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी क्षेत्र की 30 से अधिक कम्पनियॉ लगभग 10000 रिक्तियों के साथ आई0टी0, सेवा आटोमोबाइल, मैनुफैक्चरिंग, शिक्षा स्वास्थ्य, रिटेल हॉस्पिटालिटी, इन्स्योरेन्स, बैंकिंग, सिक्योरिटी इत्यादि सेक्टरो में रोजगार प्रदान करने हेतु प्रतिभाग कर रही है। इस मेले में सहारा हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, स्पैंसर, यश फूड्स (आर्यन्स, करी लीफ), ठाकूर पब्लिकेशन्स, एजेज जैसे स्थानीय नियोजक डॉक्टर, नर्स एडिटर, मैनेजर, कैशियर डेवेलपर, टेलीकॉलर जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्तियॉ करेगे। इसके अतिरिक्त इस मेले में जेनपैक्ट, टेलीपरफॉरर्मेन्स, वेलस्पन, वर्धमान जैसे निजी क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित नियोजक इन तिथियो पर विभिन्न पदों पर बेरोजगारो के सेवायोजन हेतु उपलब्ध रहेगे। इस मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन विभाब के वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीयन होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में रोजगार मेला आई0डी0 (रोजगार मेला आई0डी0-745 महिला हेतु तथा रोजगार मेला आई0डी0-746 सभी के लिये) को देखते हुये आनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी ऑफलाइन कम्पनियों में चयन प्रक्रिया/साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु निर्धारित दिनांक व समय पर अपने सी0वी0, पहचान पत्र, समस्त मूल/छायाप्रति शैक्षणिक दस्तावेज व रंगीन फोटो सहित सूर्या इंजीनियरिंग कालेज, मोहनलालगंज लखनऊ में उपस्थित होगे। इस कार्य हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता देय नही होगा।