![]() |
गौरा, प्रतापगढ़| प्रतापगढ़ में सरकारी स्कूलों में बच्चो को मिड डे मिल के नाम पर जहर परोसा जा रहा है। जी, बिलकुल सही पढ़ा है, आपने, बेल्हा में मिड डे मील अंतर्गत बच्चो को दी जाने वाली तहरी (खिचड़ी) खाने और दूध पीने से 72 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। इस घटना के कारण पूरे शिक्षा विभाग सहित पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कम्प का माहौल है। शिक्षा विभाग व स्कूल प्रशासन की लापरवाही का ही नजीता है कि जिन बच्चो को कक्षा में होना चाहिए था आज वो हॉस्पिटल के बेड पर जिन्दगी मौत से जूझ रहे है। मामले में उपजिलाधिकारी, बीडीओ अन्य स्टाफ सहित सीएचसी पहुंचे और बच्चों के उपचार के लिए दूसरी सीएचसी के चिकित्सको की भी टीम बुला ली। करीब दो दर्जन पीड़ित बच्चों की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।
गौरा ब्लाक के एक प्रिमारी स्कूल की है यह घटना
जिले के गौरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले पटहटिया कला ग्राम पंचायत के प्राइमरी विद्यालय फतनपुर के प्रधानाचार्य आशुतोष बुधवार के रोज छुट्टी पर थे। तो स्कूल का प्रभार इंचार्ज हेडमास्टर कमलेश पाल द्वारा देखरेख में निर्धारित समय पर क्लास पहली से पांचवी तक के 86 छात्र-छात्राओं को तहरी और दूध दिया गया।
बच्चो के अभिभावकों के अनुसार, दोपहर 2 बजे विद्यालय में ही कुछ विद्यार्थियों के पेट में दर्द चालू हो गया, मगर अध्यापकों ने इसे ज्यादा सीरियस नहीं लिया। स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे घर पहुंचे तो दर्जन भर बच्चो को उल्टी-दस्त चालू हो गया। जिसके बाद उनका उपचार गाँव के स्थानीय चिकित्सकों ने शुरू किया। इसके कुछ बाद ही एक के बाद एक अधिकतर बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। जिसके बाद ग्राम पूरे पटहटिया कला में हड़कम्प सा मच गया। सभी पेरेंट्स डरे सहमें धाडस बांधे अपने बच्चों को सीएचसी गौरा ले गए। देखत ही देखते अस्पताल में मिड डे मिल खाने से बीमार हुए बच्चो की संख्या 72 पहुंच गई। एक साथ बीमार बच्चों की संख्या में इस वृद्धि देखते हुए चिकित्साधिकारी डॉ० राजीव त्रिपाठी ने मामले की जानकारी प्रभारी CMO डॉ० हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव को दी।
जिसके बाद CMO ने जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराते हुए सीएचसी रानीगंज सहित आसपास के अन्य चिकित्सकों को सीएचसी गौरा पहुंचने का निर्देश दिया। लगभग आधे घंटे बाद SDM रानीगंज अभय कुमार पांडे, CMO डॉ० हरिश्चन्द्र और गौरा ब्लाक डेवलपमेंट अधिकारी विकास शुक्ल डॉक्टरों की टीम व अपने अन्य स्टाफ के साथ सीएचसी पहुंच गये। उपजिलाधिकारी ने बयान दिया है कि उचित समय पर उपचार मिलने से स्थिति पर काबू कर लिया गया है।
प्रिंसिपल समेत अन्य दो निलंबित
मिड डे मिल खाने से बाद बच्चों की स्थिति बिगड़ने के मामले प्राथमिक विद्यालय फतनपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष शुक्ला समेत सहायक अध्यापक कमलेश कुमार पाल को निलंबित कर दिया गया है। वहीँ सहायक अध्यापक बाल्मीकि सरोज और अंजू यादव का सैलरी रोकते हुए कारण बताओ नोटिस इशु कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह का बयान
