हवस के पुजारी युवकों की कमी सम्पूर्ण भारत में कहीं नहीं है। मौका मिला नहीं कि प्रेमी कब अपनी वासना की भूख मिटाने पर उतर आए यह कहना थोड़ा मुश्किल हौ। इसी तरह की बीमारियों से पीड़ित एक युवक को प्रेमिका के ही मकान में बंदकर आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और इसकी शिकायत पुलिस से भी कर दी ।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार में बुधवार की दोपहर प्रेमिका के घर के आसपास सन्नाटा देख प्रेमी उसके घर में घुस गया। लोगों ने संदिग्ध स्थिति देख उक्त प्रेमी को प्रेमिका के घर में ही बंद कर दिया। शिकायत पर पहुंची यूपी डायल 100 के पुलिसकर्मी उक्त प्रेमी को अपने साथ ले गये। लेकिन किसी भी पक्ष से तहरीर न दिए जाने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। क्यों कि मामला दो समुदायों के बीच का था। इस वजह से बाजार में तनाव फैल गया।
वहीं दूसरी ओर नगर कोतवाली के पूरे गोसाई में मंगलवार की शाम प्रेमी प्रेमिका को संदिग्ध हालत में देख ग्रामीणों ने घेर लिया और खूब पिटाई की। प्रेमी मौका पाकर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमिका को घर ले आई।