50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 17 मई 2018

50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,



निर्माण कार्य के उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराये-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय विकास भवन सभागार में 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सांसद निधि के अन्तर्गत जल निगम की समीक्षा की तो बताया गया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि जल निगम की कई टीमें जिले में भ्रमण करेंगी जो भी कमी हो उसे पूर्ण कर ले, फाइलों को दुरूस्त कर लिया जाये। फाइलां के अन्तर्गत जो भी अभिलेख हो सही तरीके से तैयार किया जाये और जिन जिन योजनाओं में पैसा मिला है सत्यापन अवश्य करा लें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कार्यदायी संस्थाओ द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है उनकी फाइनल रिपोर्ट, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ इकट्ठा करने के निर्देश दिये तथा जो कार्यदायी संस्था कार्य नही कर रही है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये एवं सत्यापन की रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर ली जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था यदि सत्यापन रिपोर्ट नही दे रही है तो एफ0आई0आर0 करके उनका नाम ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विकास खण्ड में जो भी जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उससे सम्बन्धित उपयोगिता प्रमाण पत्र और फोटोग्राफ उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि पूर्वांचल निधि के अन्तर्गत जो निर्माण कार्य हो उन्हें दिसम्बर 2018 तक अवश्य पूर्ण कर लिये जाये। लोक निर्माण विभाग द्वारा जो भी सड़के कार्यदायी संस्था करा रही है उसे गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो एवं जो भी सहयोग की आवश्यकता हो उसे तुरन्त अवगत कराया जाये जिससे उसमें सहयोग किया जा सके। उन्होने कहा कि छोटे-मोटे अधूरे निर्माण कार्यो को अधिकारी रूचि लेकर उन्हें पूर्ण कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर जानकारी भेजने से पहले स्थिति का अवलोकन करें और मीटिंग मे आने से पूर्व प्रत्येक कार्य की सम्पूर्ण जानकारी ध्यान से रखे। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य जैसे कार्यो में कोताही न बरते और वरिष्ठ अधिकारियों को बेहिचक बताये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।