![]() |
चार पहिया बड़े वाहन जिनमें ट्रक बस जो सबसे ज्यादा खतरनाक हैं वह लालगंज तहसील क्षेत्र में आमजन की हत्या का कारण बन रहे हैं। स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने इतनी वारदातों के बाद भी इस मुद्दे पर सरकार का ध्यानाकर्षण नहीं करवाया । न उत्तरप्रदेश की सरकार चेत रही है।
टोल टैक्स बचाने के चक्कर मे ट्रक ड्राइवरों द्वारा अवैध आवागमन लालगंज की बाजारों से हो रहा है जिससे प्रतिदिन किसी न किसी की जान जा रही है। वहीं दूसरी ओर बसों ने भी आतंक मचा रखा है। चाहे सरकारी बस हों या प्राइवेट या प्रतापगढ़ के थानों व आरटीओ में घूस देकर अवैध रूप से चलने वाली दिल्ली जाने वाली बसें। पूरे प्रतापगढ़ में इन सभी ने कहर ढा रखा है।
आज ही बस और ट्रक द्वारा दो घटनाएं हुई हैं। पहली घटना सांगीपुर के शुकुलपुर बाजार की है। जिसमें दीवानगंज से रायबरेली जाने वाली बस सुबह 8 बजे शुकुलपुर से गुजर रही थी, अंकिता डेढ़ वर्ष पुत्री लवकुश अग्रहरि घर के सामने खेल रही थी तभी तेज रफ्तार बस बच्ची को रौंदती हुई निकल गयी , गंभीर हालत में परिजन तुरंत सी एच सी सांगीपुर ले गए ,जहाँ डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख प्रतापगढ़ रेफर कर दिया , प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी , दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया था।
वहीं दूसरी घटना में भी एक महिला की मौत हो गयी। ट्रक की टक्कर से महिला जिसकी उम्र 50 वर्ष थी की मौत हो गयी। ट्रक ने महिला को कुचल दिया था जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे मे आजाद मेडिकल स्टोर के पास यानी चौराहे पर यह घटना घटी, मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृत महिला लालगंज अझारा के पास चकौड़िया गांव की बतायी जा रही है|
इस दर्दनाक घटना के बाद सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। इतना दर्दनाक मंजर देख गुस्साई भीड़ ने ट्रक का कांच फोड़ कर ट्रक में तोड़फोड़ की तब लालगंज कोतवाल ने आकर जनता को शांत किया । यह ट्रक लालगंज की तरफ से प्रतापगढ़ कि तरफ जा रही थी।
