181-महिला टोल फ्री हेल्पलाइन वाहन ने चालू - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 30 जून 2017

181-महिला टोल फ्री हेल्पलाइन वाहन ने चालू


गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शरद कुमार सिंह ने महिला हेल्पलाइन वाहन 181 को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके जरिए महिला कल्याण विभाग की ओर से इसके द्वारा शोषण और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तुरंत एक ही छत के नीचे सुरक्षा प्रदान की जायेगी। वाहन हॉस्पिटल और थानों पर चक्कर मरती रहेगी। आपकी सखी आशा च्योति केन्द्र और हेल्पलाइन की मोनिटरिंग जिला प्रोबेशन अधिकारी करेंगे। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शरद कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सिक्यूरिटी, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिये यू पी सरकार की यह अनोखी और एक अच्छी पहल है। 181 एक टोल फ्री नम्बर है, जिस पर निशुल्क बात हो जाती है।