जनपद में ट्रांसफॉर्मर के दगने से लाइट की समस्या खड़ी हो गयी है। गाँव की हालत तो बेकार है ही, जिले में ऑप्शनल व्यवस्था भी समाप्त हो चुकी थी। विभाग ने फिलहाल 40 ट्रांसफॉर्मर दिये हैं। वर्कशॉप कर्मचारियों ने लाइट की बंद सप्लाई को तत्काल बहाल कराने के लिए गाँवों में ट्रांसफॉर्मर वितरण हेतु भेज दिया गया हैं। और भी ट्रांसफॉर्मर की मांग की गई है, शीघ्र आने की संभावना है।
पच्चास गाँव फिर से जगमगा उठा
प्रतापगढ़ 40 ट्रांसफॉर्मर आते ही विभागीय अधिकारीयों ने जल्दी से कार्य प्रारंभ कर दिया। इस वजह से बृहस्पतिवार को शाम तक जनपद के लगभग 50 ऐसे गांव जहाँ लगभग दो हफ़्तों से लाइट नहीं थी। वहाँ लाइट चालू कर दी गई।
उपकरण का कमी अब भी जस की तस
प्रतापगढ़ : ट्रांसफॉर्मर की रेपयरिंग के लिए चिलबिला वर्कशॉप में उपकरणों की तंगी अब भी जस की तस है। जिससे लगभग 20 ट्रांसफॉर्मर की रेपयरिंग नहीं हो पा रही है। हालांकि अब विभागीय अधिकारी उपकरण अवेलेबल कराने के कोशिश में भी लगे हैं।