सोलार लाइट से रौशन होगा आदर्श गाँव पदमाकरपुर - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

सोलार लाइट से रौशन होगा आदर्श गाँव पदमाकरपुर

घुइसरनाथधाम, लालगंज : जनपद का प्रसिद्ध पर्यटन और आस्था का स्थल बाबा घुइसरनाथ धाम बहुत जल्द अब हर वक्त सोलार लाइट से जगमगायेगा। ज्ञात हो कि राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने लालगंज के पद्माकरपुर कुम्भापुर को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए गोद लिया हैं। घुइसरनाथ को हर समय जगमग करने और विकसित करने के उद्देश्य से इस महत्वकांक्षी योजना को शिलान्यास किया गया।

इसमें बहुत जोरो-शोरो से कार्य चल रहा था। पदमाकरपुर कुम्भापुर में तीन राजस्व गांव कुम्भापुर, पूरे गोविंदराम और उपाध्यायपुर इस योजना के अंतर्गत आते हैं। जहाँ हर घर मुफ्त में कनेक्शन दिया जा रहा है। यहाँ पर कुछ कनेक्शन सिंचाई हेतु भी होगा और आटा-चक्की व धनकुट्टी जैसे कारखानों के कनेक्शन होने से लाइट का इंतजार अब यहाँ के लोग नहीं करेंगे। हर घर फ्री सोलार कनेक्शन की वायरिंग चालू है। साथ ही एक पंखे भी भेट करने की योजना हैं। घुइसरनाथ धाम  के बाबा उमापति दास का कहना है कि अब सोलार प्रकाश से बाबा धाम हर समय रौशन रहेगा। वहीँ फक्कड़ पांडे ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा से धाम और क्षेत्र का डेवलपमेंट हो रहा है। वहीँ हरीलाल कोरी कहते हैं की कि अब गांव में धंदा-व्यवसाय को भी मजबूती मिलेगी।