प्रतापगढ़ : चिलबिला रेलवे स्टेशन से प्रतापगढ़ जंक्शन पर लगे लकड़ी और लोहेके स्लीपर, सिग्नल व जर्जर रेल की पटरियों को बदलने की काम प्रारंभ कर दिया है। चिलबिला रेलवे स्थानक पर लखनऊ की कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू कर दिया है।
ए.जे. कांट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने लौह व लकड़ी के स्लीपर को चेंज कर सीमेंट के स्लीपर लगाने का का प्रारंभ कर दिया है, कार्य पूरा होने के बाद संस्था चिलबिला व प्रतापगढ़ जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल लगाएगी। इस प्रोजेक्ट का बजट 3 करोड़, 60 लाख ,68 हजार, 141 रुपये निर्धारित हुआ हैं। कार्यदायी संस्था को यह कार्य को 31 मार्च, 2018 तक ख़त्म करना है। इस बारे में मुख्य PWD अधिकारी रामशंकर चौधरी ने कहा कि चिलबिला और प्रतापगढ़ रलवे स्टेशन की कई पटरियां, सिग्नल व स्लीपरों को बदलने का कार्य शुरू हो गया है। पुराने सिग्नल को हटाकर नए इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल लगाए जाएंगे।