बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दम्पति से की लूटपाट, छीने मंगलसूत्र - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दम्पति से की लूटपाट, छीने मंगलसूत्र

chain snatcher
रानीगंज। गुरुवार को माँ शीतला देवी धाम में दर्शन से लौट कर घर जा रहे एक दंपति को तीन बीके सवार बदमाशों ने वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर लूटपाट की। जिसमे से एक आरोपी बदमाश को मौजूद पब्लिक ने धर दबोचा हैं। बाकी के दो बदमाश भाग ने में सफल हुए। पुलिश आरोपियों की तलाश कर रही हैं। लूटपाट का यह मामला काफी चर्चा में हैं कारन लूटपाट का एक आरोपी बदमाश सत्ता दल से संलग्न एक राजनैतिक परिवार से हैं। 

पीड़ित दंपति सुरेश और रेनू रानीगंज थाना क्षेत्र के खेमईपुर निवासी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह सुरेश अपनी पत्नी रेनू के साथ माँ शीतला देवी धाम का दर्शन पूजन हेतु आया था। दर्शन पूजन के बाद वह बनारस-लखनऊ हाईवे पर बाहर निकला। ATL फैक्ट्री के पास दोनों खड़े होकर बातचीत करने लगे। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश आये और रेनू के गले से मंगलसूत्र झपटने लगे। सुरेश ने जिसका विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ गया तो बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया और सुरेश को पीटने लगे। चिल्लम-चाली सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। इस बीच घटना में शामिल एक बदमाश भी भीड़ का हिस्सा बनकर पहुँच गया। जिसे रेनू ने पहचान लिया। लोगो ने उसे दबोच लिया। पिटाई करने के बाद लोगो ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौप दिया। सभी को लेकर डायल 100 की टीम कोतवाली आ गई। जानकारी मिलने ही चौकी प्रभारी सिटी ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद फरार बदमाशों की पड़ताल में निकले। हालांकि आरोपी घर से लापता मिले। चर्चा है कि लूट करने का एक आरोपी क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता के घर का है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में जारी हैं।