कुंडा-मानिकपुर में मिला फ्री में बिजली कनेक्शन - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 23 जुलाई 2017

कुंडा-मानिकपुर में मिला फ्री में बिजली कनेक्शन


कुंडा। बिजली विभाग जरूरतमंदों को फ्री बिजली कनेक्शन मुहैय्या करा रही हैं ।अब उन्हें केवल लाइट बिल ही भरना होगा। इस हेतु कुंडा तथा मानिकपुर विद्युत उपकेंद्रों पर कैम्प लगाया लगया। MLA सहित अधिशासी इंजिनियर ने विद्युत् कनेक्शन की पावती दी।

विद्युत डिपार्टमेंट ने ऐसे लोग जो पैसे देकर बिजली कनेक्शन लाइन लेने में असमर्थ हैं, उनके लिए मोदी सरकार द्वारा उजाला योजना का श्री गणेश हुआ है, जिसके अंतर्गत उन लोगो को मुफ्त बिजली कनेक्शन मुहैय्या कराया जायगा जो आर्थिक रूप से असमर्थ हैं। इसमें लोगो को कनेक्शन के लिए शुल्क नहीं देना होगा। सिर्फ बिल का भुगतान ही करना होगा। इस बाबत कुंडा के विद्युत् केन्द्र द्वारा कैंप लगाया गया। इसमें MLA ने अधिशासी इंजिनियर के साथ मिलकर गरीब गाँव वासियों को बिजली कनेक्शन के साथ ही मीटर दिए। एग्जीक्यूटिव इंजिनियर ओ.पी मिश्रा. ने कहा कि कुंडा में लगभग 80 व मानिकपुर में करीब 65 कनेक्शन दिए गए हैं।