कुंडा: रविवार सुबह धान के पानी भरे खेत में नवजात शिशु की लाश मिलने से हडकंप मच गया। गाँव के आसपास के लोग मौके पर इककट्ठे हो गए। खबर मिली पुलिस पहुंची तो शिशु के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महेशगंज थाना अंतर्गत आने वाले गाँव प्रान का पुरवा ऐंधा गांव के देवराज सिंह के खेत में नवजात शिशु का कपड़े में लपेटा शव पड़ा मिला। नवजात का शव खेत में मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गाँव के बहुत सारे लोग मौके पर जमा हो गए। खेत के मालिक ने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को इत्तला किया तो दरोगा एपी कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेजा गया हैं। किस क्रूर माँ -बाप ने ने नवजात को पानी से भरे खेत में फेंक कर भाग गया इसकी चर्चाये लोगो में चल रही हैं।