प्रतापगढ़: जिले के संसदीय कार्यालय में बुधवार को कालाकांकर रियासत के राजा और भारत के पूर्व विदेश मंत्री दिनेश सिंह का जन्म स्मृति समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की चीफ गेस्ट पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि उनके पिता राजा दिनेश सिंह जनपद के विकास हेतु समर्पित रहें। जनता के मदद से ही वह अपने पिता दिनेश सिंह ¨के सपनों को पूरा करने में सफल हुईं। रत्ना ने कहा कि संसदीय चुनाव में केवल दो वर्ष रह गए हैं। जनपद के लोगों को उनके और विद्यमान सांसद के कार्यकाल की तुलना करने का वक्त आ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा कार्यकाल वर्ष 2009 से 2014 के मध्य जिस तरह से प्रतापगढ़ का चतुर्मुखी विकास हुआ वह किसी से भी छिपा नहीं है। राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू को उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल जोन में पहला स्थान मिला हैं। इसके लिए कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। राजकुमारी रत्ना सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयास से पावन गंगा नदी की पवित्रता को कायम रखने के लिए तथा आम जनता में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से जय मां गंगे नाम की डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई हैं। इस अवसर पर पर जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र और पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक के अतिरिक्त अन्य गणमान्य मौजूद थे। कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ श्यामशंकर शुक्ल उर्फ़ श्याम और अध्यक्षता पंडित श्याम किशोर शुक्ल ने किया। वकील भानूप्रताप त्रिपाठी मराल ने पूर्व विदेश मंत्री को पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि दी
गुरुवार, 20 जुलाई 2017
विकास को समर्पित थे पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह
Tags
# राजनीति
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Jeetesh
राजनीति
Labels:
राजनीति
