सावन के तेरस पर शिव मंदिरों में गूंजा हर हर, बम बम - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 22 जुलाई 2017

सावन के तेरस पर शिव मंदिरों में गूंजा हर हर, बम बम


शुक्रवार  को सावन के इस तेरस को शिवालयों में जल अभिषेक हुआ। शहर व अंचल के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओ की भारी भीड़ रही। बम बम भोले, हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय की गूंज के बीच श्रद्धा और आस्था की बयार बही। कांवरिये धाम परिसर में डेरा जमाये हैं। वें शनिश्चर को जलाभिषेक कर के लौटेंगे। श्रावण के शनिवार का भी ख़ास महत्व होता है। गुरुवार को शाम इस श्रावण माह के तेरस के पावन अवसर पर इलाहाबाद से पैदल गंगा जल लेकर पहुंचे। कांवरियों ने क्षेत्र के शिव को समर्पित पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा बेलखरनाथ धाम पर पूजन-अर्चन किया। धूप, गंगाजल, अगरबत्ती, फल, फूल, मदार, चन्दन सहित अन्य पूजा की  सामग्रियों के साथ वैदिक मंत्र उच्चार के मध्य विधि-विधान से हर-हर, बम-बम के उद्घोषो के बीच औघड़दानी भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दरम्यान हर-हर, बम-बम के नारों से प्रांगन गुंजायमान रहा, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। बाबा धाम पर कांवरियों की सुरक्षा हेतु डेढ़ विभाग S.P. के साथ मेन मंदिर पर उपनिरीक्षक त्रिलोकी नाथ पाण्डे , सुब इंस्पेक्टर वीरेंद्र तिवारी, दीवानगंज थाना और चेन स्ने¨चग रोकने के उद्देश्य से गर्भगृह में महिला पुलिस तैनात थी। चिकित्सा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम के चिकित्सको की दल मौके पर तैयार थी। बेलखरनाथ धाम पर कांवरियों के लिए समाज सेवियों और भगवान् शिव भक्तों की ओर से चौबीस घंटे भण्डारे की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रांगण में हो रहे एक महीने के ॐ नमः शिवाय के अखंड संकीर्तन में भोले भक्तों का सराहनीय सहयोग व योगदान जारी है।